expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: रामनगर-भतरौंजखान मार्ग पर गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत।

 


All India tv news। अल्मोड़ा।
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। रामनगर-भतरौंजखान मोटर मार्ग पर कुमेरिया डेन रिजॉर्ट के पास एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस भीषण दुर्घटना में डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई है।
हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची SDRF भिक्यासैंण की टीम ने बेहद दुर्गम परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चालक के शव को सुरक्षित बाहर निकाला।

SDRF ने रस्सी के सहारे निकाला शव :-
घटना के संबंध में मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रविवार को रामनगर-भतरौंजखान मार्ग पर मोहान से करीब 10 किलोमीटर पहले यह हादसा हुआ। अनियंत्रित डंपर सीधे गहरी खाई में जा समाया। हादसे के बाद चालक का कुछ पता नहीं चल पा रहा था, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर डंपर चालक के लापता होने की सूचना आपदा प्रबंधन को दी गई।
सूचना मिलते ही अपर उप निरीक्षक सुंदर सिंह बोरा के नेतृत्व में SDRF की टीम तत्काल रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। जवानों ने गहरी खाई में उतरकर डंपर के आसपास सघन खोजबीन शुरू की, जिसके बाद डंपर से भी नीचे गहरी खाई में चालक का शव बरामद हुआ। खाई का रास्ता बेहद पथरीला और दुर्गम होने के कारण जवानों ने रोप (रस्सी) और स्ट्रेचर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाया।

मृतक की हुई पहचान  :-
दुर्घटना के समय डंपर में केवल चालक ही सवार था। मृतक चालक की शिनाख्त जसवंत सिंह (उम्र 36 वर्ष), पुत्र गोपाल सिंह के रूप में हुई है, जो कि ग्राम गजार, तहसील चौखुटिया, जिला अल्मोड़ा के निवासी के रूप में हुई है।
SDRF की टीम ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.