All India tv news । स्याल्दे (अल्मोड़ा)। विकासखंड स्याल्दे के अंतर्गत ग्राम सभा बसई के रतखेत तोक में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ मामूली विवाद में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने 66 वर्षीय महिला की दराती और पत्थरों से वार कर निर्मम हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई मृतका की 95 वर्षीय वृद्ध माँ भी इस हमले में घायल हो गई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि आरोपी वारदात के बाद से फरार है।
खेत में काम के दौरान हुआ विवाद :-
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे रतखेत निवासी राजे सिंह (70 वर्ष) पुत्र दौलत सिंह अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान घर के पास ही उसका गाँव की तुलसी देवी (66 वर्ष) पत्नी मोहन चंद्र से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तैश में आकर राजे सिंह ने भारी दराती और पत्थरों से तुलसी देवी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

बचाने आई 95 वर्षीय माँ को भी आई चोटें :-
मृतका के भाई हरीश चंद्र डुगरियाल ने बताया कि तुलसी देवी पिछले करीब 40 वर्षों से अपने मायके में रहकर अपनी 95 वर्षीय बुजुर्ग माँ धनुली देवी की सेवा कर रही थीं। शनिवार सुबह वह घर में पूजा-पाठ कर रही थीं, जिसके बाद यह घटना हुई। जब बेटी को लहूलुहान होते देख बुजुर्ग माँ धनुली देवी बीच-बचाव करने आईं, तो आरोपी ने उन पर भी दराती के उल्टे हिस्से से वार कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गईं।

अस्पताल पहुँचने से पहले तोड़ा दम :-
घटना की सूचना मिलते ही भाई हरीश चंद्र मौके पर पहुँचे और तुरंत 108 आपातकालीन सेवा व देघाट पुलिस को सूचित किया। तुलसी देवी को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याल्दे पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, सिर से अत्यधिक खून बह जाने के कारण महिला की मौत हुई है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस :-
घटना की सूचना पर पहुँची देघाट पुलिस ने शव और आला-कत्ल (दराती) को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी राजे सिंह फिलहाल पकड़ से बाहर है। पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।