All India tv news। सल्ट/उत्तराखंड:
उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) में पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से ठेकेदार के अंतर्गत कार्यरत बलवंत सिंह (पुत्र कुबेर सिंह, उम्र 40 वर्ष) का आकस्मिक निधन हो गया है। बलवंत सिंह मूल रूप से कुमिया चौड़ के निवासी थे।
मिली जानकारी के अनुसार, बलवंत सिंह की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। डॉक्टरों और विभाग के अधिकारियों द्वारा उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक (दिल का दौरा) बताया जा रहा है। बलवंत सिंह अपने पीछे एक हंसता-खेलता लेकिन अब पूरी तरह बेसहारा हो चुका परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें उनकी पत्नी सुमित्रा (31 वर्ष) और तीन मासूम बच्चे—लक्की (13 वर्ष), खुशी (10 वर्ष) और लक्षित (5 वर्ष) शामिल हैं।
विभागीय अधिकारियों ने की मुआवजे की घोषणा
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए UPCL और संबंधित अधिकारियों ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। अधिकारियों द्वारा पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए कुल 5 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन दिया गया है।

तय वादे के अनुसार, 1 लाख रुपये की राशि आज ही पीड़ित परिवार को सौंप दी गई है, जबकि शेष 4 लाख रुपये एक सप्ताह के भीतर देने की बात कही गई है।
15 साल तक विभाग को अपनी सेवाएं देने वाले इस कर्मठ कर्मचारी की मौत से स्थानीय क्षेत्र और बिजली विभाग के अन्य कर्मचारियों में शोक की लहर है। अब देखना यह होगा कि विभाग अपने वादे के मुताबिक पीड़ित परिवार को कितनी जल्दी आर्थिक मदद और नौकरी मुहैया कराता है।