expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

UTET 2026 का एडमिट कार्ड जारी: 29 सितंबर को होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र।


All India tv news। उत्तराखंड के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर। उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा UTET 2026 का इंतजार खत्म हुआ। शिक्षा परिषद ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।

कार्यालय: सचिव, उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) द्वारा पत्रांक उ०वि०शि०प०/यू०टी०ई०टी० 2026-विज्ञप्ति 05/169-72/2026-27 दिनांक 15 सितम्बर 2026 के तहत यह सूचना जारी की गई है।

परीक्षा कब होगी?

उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा प्रथम एवं द्वितीय (UTET-I & II) 2026 का आयोजन 29 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

- UTET-I: सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक

- UTET-II: दोपहर 02:00 बजे से 04:30 बजे तक

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

परिषद ने बताया कि सभी अर्ह अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र परिषद की वेबसाइट www.ukutet.com एवं www.ubse.uk.gov.in के DEPARTMENTAL EXAM/UTET टैब पर अपलोड कर दिए गए हैं।

अभ्यर्थी 15 सितंबर 2026 से अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (पंजीकरण) एवं पासवर्ड अथवा नाम व जन्मतिथि डालकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा तो क्या करें?

यदि किसी अभ्यर्थी का प्रवेश-पत्र डाउनलोड नहीं हो पा रहा है और उसने विधिवत ऑनलाइन आवेदन किया है, तो वह 27 व 28 सितंबर 2026 को कार्यालय समय में अपने द्वारा चयनित प्रथम परीक्षा शहर में बने नोडल परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होकर अपना प्रवेश-पत्र प्राप्त कर सकता है।

इसके लिए अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन की छायाप्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो (आवेदन पत्र में अपलोड फोटो के समान) एवं फोटो पहचान पत्र की छायाप्रति लानी होगी। परीक्षा शहरवार नोडल परीक्षा केंद्रों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.