expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

उत्तराखंड में एक और बंपर भर्ती: 101 पदों पर नया विज्ञापन जारी, 14 सितंबर से आवेदन शुरू।



All India tv news। उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है। UKSSSC ने 553 पदों के बाद अब 101 पदों के लिए एक और नया विज्ञापन जारी कर दिया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, देहरादून द्वारा विज्ञापन संख्या: 81/उ०अ०से०च०आ०/2026, दिनांक 08 सितंबर 2026 जारी किया गया है। जिसमें वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक, आशुलिपिक ग्रेड-2 / स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 (समूह 'ग') के कुल 101 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए है।


महत्वपूर्ण तिथियां नोट कर लीजिए:-

- विज्ञापन प्रकाशन:- 08 सितंबर 2026

- ऑनलाइन आवेदन शुरू:- 14 सितंबर 2026

- अंतिम तिथि:- 14 अक्टूबर 2026

- आवेदन में संशोधन की तिथि:- 17 से 19 अक्टूबर 2026 तक

- लिखित परीक्षा की संभावित तिथि: 20 दिसंबर 2026

किस विभाग में कितने पद?

1.  वैयक्तिक सहायक (वाणिज्य कर अधिकरण) - 02 पद - वेतनमान: ₹44,900 - ₹1,42,400 (लेवल-7)

2.  वैयक्तिक सहायक (औद्योगिक न्यायाधिकरण एवं श्रम न्यायालय, हल्द्वानी) - 01 पद - लेवल-6

3.  वैयक्तिक सहायक (उत्तराखंड वन विकास निगम) - 10 पद

4.  वैयक्तिक सहायक (न्यायिक एवं विधिक अकादमी, भवाली) - 02 पद - लेवल-5

5.  आशुलिपिक (लोक सेवा अधिकरण, देहरादून) - 02 पद - लेवल-5

6.  आशुलिपिक ग्रेड-तृतीय (पॉवर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन) - 02 पद - लेवल-4

7.  आशुलिपिक ग्रेड-2 / स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 (ब्रिडकुल) - 03 पद - लेवल-4

इनके अलावा अन्य विभागों में कुल मिलाकर 101 पद।

इच्छुक अभ्यर्थी www.sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ हाईस्कूल प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की दोनों तरफ की कॉपी और आरक्षण व अनुभव प्रमाण-पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.