expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

अल्मोड़ा में कल स्कूल बंद: नंदा अष्टमी मेले के चलते 19 सितंबर को अवकाश घोषित।

 


All India tv news। अल्मोड़ा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर। नंदा देवी मेले के चलते कल शहर के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है।

कार्यालय जिलाधिकारी, जनपद अल्मोड़ा के पत्रांक 7617/सत्ताईस-आर०आर०क०/2026-27, दिनांक 18 सितंबर, 2026 के अनुपालन में मुख्य शिक्षा अधिकारी, अल्मोड़ा (हरकराम कोहली) द्वारा आदेश जारी किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि नंदा देवी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की अत्यधिक आवाजाही को दृष्टिगत रखते हुए नन्दा अष्टमी (19 सितंबर, 2026) के विशेष अवसर पर 19 सितंबर, 2026 (शनिवार) को 01 दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।

कहां बंद रहेंगे स्कूल?

यह अवकाश शहरी क्षेत्र अल्मोड़ा के अंतर्गत पड़ने वाले समस्त राजकीय / अशासकीय / निजी / मान्यता प्राप्त विद्यालयों में लागू होगा। 

नंदा देवी मेला अल्मोड़ा का सबसे बड़ा सांस्कृतिक पर्व है, इसलिए प्रशासन ने जाम और भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.