All India tv news। सल्ट/मौलेखाल।
सल्ट ब्लॉक में महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही 'नारी शक्ति स्वायत्त सहकारिता चमकना' की चतुर्थ वार्षिक आम सभा (AGM) सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। इस विशेष कार्यक्रम में सहकारिता की अब तक की बड़ी उपलब्धियों की समीक्षा की गई और भविष्य में महिलाओं को आर्थिक रूप से और मजबूत बनाने के लिए आगामी कार्ययोजनाओं पर गहन मंथन हुआ।
अधिकारियों ने सराहा महिलाओं का हौसला :-
कार्यक्रम की अध्यक्षता सहकारिता की अध्यक्ष सविता भंडारी ने की, जबकि मंच संचालन महेंद्र बिष्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे खंड विकास अधिकारी (BDO) देवेंद्र कुमार तेवाड़ी ने सहकारिता के प्रयासों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना ही समाज की असली प्रगति है। इस मौके पर ब्लॉक मिशन प्रबंधक (NRLM) विशाल कुमार, आजीविका समन्वयक (REAP) महेश चंद्र, मूल्यांकन अनुश्रवण एवं सहायक वित्त (REAP) महेंद्र सिंह बिष्ट, और सहायक विस्तार कृषि एवं पशुपालन (REAP) शुभम पांडे सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित, मिला लाभांश :-
इस वार्षिक सभा में जहां सहकारिता के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को परखा गया, वहीं बेहतर काम करने वाली महिलाओं का हौसला भी बढ़ाया गया। अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए एकल उद्यमी पुष्पा देवी, खष्टी देवी और शीला देवी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, समूह की उन्नति में भागीदार रहीं सदस्यों को कुल 39,800 रुपये का लाभांश (डिविडेंड) भी वितरित किया गया, जिससे महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के समापन पर सहकारिता प्रबंधन की ओर से उपस्थित सभी अतिथिगणों, कर्मचारियों और सहयोगी सदस्यों का आभार व्यक्त कर उन्हें धन्यवाद दिया गया।