expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

रामनगर के हर्षित सिंह ने सीबीएसई नॉर्थ जोन ताइक्वांडो में जीता कांस्य पदक, क्षेत्र में खुशी की लहर।

 


All India tv news। रामनगर:
तरुण ताइक्वांडो अकादमी, कानिया (रामनगर) के उभरते खिलाड़ी हर्षित सिंह ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-01 ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किया है। हर्षित की इस बड़ी उपलब्धि से अकादमी और पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है।
हर्षित सिंह ने यह सफलता अंडर-14 आयु वर्ग के 29 से 32 किलोग्राम भार वर्ग में हासिल की। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने उत्कृष्ट खेल कौशल, गजब के अनुशासन और कड़े संघर्ष का परिचय देते हुए अपने प्रतिद्वंदियों को मात दी और पोडियम पर जगह बनाई।
अकादमी के प्रशिक्षकों और स्थानीय खेल प्रेमियों ने हर्षित को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनका कहना है कि हर्षित की यह सफलता क्षेत्र के अन्य उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का काम करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.