All India tv news। मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर, अल्मोड़ा,हरिद्वार और नैनीताल जिला प्रशासनों ने कल 5 सितंबर 2026 को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।
क्षेत्र में तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए, छात्रों की सुरक्षा के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।
प्रशासनिक आदेश की मुख्य बातें:-
- इन पर लागू होगा नियम: कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय (सरकारी), अर्द्धसरकारी और निजी (प्राइवेट) स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे। सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
- बोर्डिंग स्कूलों को छूट (नैनीताल): नैनीताल के ऐसे आवासीय या बोर्डिंग स्कूल जहाँ छात्र परिसर के भीतर ही रहते हैं, वे सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए अपनी शैक्षणिक गतिविधियाँ जारी रख सकते हैं।
- कड़ी कार्रवाई की चेतावनी: जिलाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा आदेश का उल्लंघन करने वाले किसी भी संस्थान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मौसम की चेतावनी और सुरक्षा एडवाइजरी :-
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तराखंड के कई हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए भारी बौछारें और गरज-चमक के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है। अलर्ट के बाद आपातकालीन सेवाओं और आपदा प्रबंधन टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
स्थानीय प्रशासन ने अभिभावकों और छात्रों से अपील की है कि वे घरों के अंदर रहें, बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा करें, और उफनती नदियों, नालों और भूस्खलन संभावित पहाड़ी रास्तों से दूर रहें।

