expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

चम्पावत में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी रपटने से महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल।



All India tv news। उत्तराखंड के चम्पावत से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। तहसील चम्पावत के ग्राम वैला के पास मंगलवार शाम को एक स्कूटी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण हादसे में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। 
मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा मंगलवार शाम करीब 6:10 बजे हुआ। ग्राम मछियाड़ के रहने वाले रहीश सिंह भंडारी (उम्र 35 वर्ष) अपनी पत्नी मंजू देवी (उम्र 30 वर्ष) के साथ स्कूटी से खटोली से मछियाड़ की ओर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी स्कूटी वैला गांव के समीप पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने स्कवर (नाली/गड्ढे) में जा गिरी। 
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 30 वर्षीय मंजू देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, उनके पति रहीश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही राजस्व उपनिरीक्षक वैला और स्थानीय प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। 
प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए मृतका के शव को पंचनामा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल चम्पावत की मोर्चरी भेज दिया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल पति रहीश सिंह का जिला चिकित्सालय चम्पावत में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे के बाद से पीड़ित परिवार और पूरे मछियाड़ गांव में कोहराम मचा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.