expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

SBI में निकली 35 पदों पर भर्ती: 93 हजार तक सैलरी, SC/ST के लिए फ्री में आवेदन।


 All India tv news। बैंक में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय स्टेट बैंक, SBI ने 35 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में स्पेशल कैडर भर्ती के तहत ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के 35 पदों पर नियुक्तियां होंगी।

पदों का नाम:-

- ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर - IBBG (TFO-IBBG), JMGS-I

- ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर - IBBG (TFO-IBBG), MMGS-II

योग्यता क्या चाहिए?

उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। साथ ही IIBF से फॉरेक्स ऑपरेशंस में सर्टिफिकेशन होना अनिवार्य है।

वेतनमान:-

चयनित उम्मीदवारों को 48,480 रुपये से 93,960 रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया:-

इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। शॉर्टलिस्टिंग के बाद 100 अंकों का सीधा साक्षात्कार (Interview) होगा। इसके बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क:-

- जनरल / OBC / EWS वर्ग के लिए - 750 रुपये

- SC / ST वर्ग एवं दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क नहीं - बिल्कुल फ्री।

इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट bank.sbi/careers या sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.