All India tv news। घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए 1 अक्टूबर 2026 से एक बेहद महत्वपूर्ण नियम लागू होने जा रहा है। सरकार ने साफ कर दिया है कि अब सब्सिडी वाले घरेलू LPG रिफिल की बुकिंग के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) अनिवार्य होगा। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी इस नए कदम का मुख्य उद्देश्य सब्सिडी के लाभ को केवल वास्तविक और पात्र परिवारों तक पहुंचाना है।
मंत्रालय के अनुसार, इस नियम से डुप्लीकेट या फर्जी कनेक्शनों की पहचान करने और घरेलू गैस के कमर्शियल या इंडस्ट्रियल इस्तेमाल (डायवर्जन) को रोकने में बड़ी मदद मिलेगी।
90% ग्राहकों का काम पहले ही पूरा :-
राहत की बात यह है कि देश के करीब 27.43 करोड़ ग्राहक (89.9 प्रतिशत) पहले ही अपना बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा करा चुके हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं ने यह प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली है, उन्हें दोबारा ऑथेंटिकेशन कराने की कोई जरूरत नहीं होगी।

अगर आपने अभी तक अपना बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन नहीं कराया है, तो सब्सिडी का लाभ बिना किसी रुकावट के पाते रहने के लिए 1 अक्टूबर से पहले अपने संबंधित गैस डीलर से संपर्क कर इसे तुरंत पूरा करें।