expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

पीरुमदारा में भीषण सड़क हादसा: डंपर और कार की जोरदार भिड़ंत, एक महिला की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल।

 


All India tv news। रामनगर (पीरुमदारा): उत्तराखंड के पीरुमदारा क्षेत्र से एक बेहद दुखद और दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सुबह के समय एक तेज रफ्तार डंपर और काले रंग की कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों और अपुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह के वक्त दिल्ली-रामनगर मार्ग पर यह हादसा हुआ। रामनगर की ओर आ रही काले रंग की कार और सामने से आ रहे डंपर में सीधी भिड़ंत हो गई। कार की क्षतिग्रस्त स्थिति को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुर्घटना कितनी भयानक थी।
बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार भी काफी तेज थी। डंपर चालक ने कार को बचाने का प्रयास किया होगा, जिसके कारण डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गया, लेकिन तब तक भीषण टक्कर हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे। कार में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरे घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पीड़ितों के परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.