All India tv news। द हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल, सतपुली द्वारा क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, मोलेखाल में एकदिवसीय निःशुल्क आंखों एवं नाक, कान, गले (ईएनटी) जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
समस्त क्षेत्रवासियों को सूचित किया जाता है कि इस शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा आंखों और ईएनटी से संबंधित सभी रोगों की जांच की जाएगी। मरीजों को निःशुल्क दवाइयां प्रदान की जाएंगी और आवश्यकतानुसार नजदीक के चश्मे भी वितरित किए जाएंगे।
शिविर का विवरण:-
दिनांक: 10 जनवरी 2026
स्थान: मोलेखाल ब्लॉक भवन के पास
समय: सुबह 10:30 बजे से
आवश्यक निर्देश:-
शिविर में आने वाले सभी लाभार्थियों से अनुरोध है कि वे अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर साथ में जरूर लाएं। साथ ही, जो पुराने मरीज हैं, वे अपनी पिछली जांच रिपोर्टें और दवाइयां भी साथ लेकर आएं।
सर्जरी के लिए विशेष सुविधा:-
अस्पताल प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया है कि कैंप में जिन मरीजों को आंखों की सर्जरी के लिए सलाह दी जाएगी, उन्हें सतपुली हॉस्पिटल तक लाने और वापस घर छोड़ने की निःशुल्क परिवहन व्यवस्था भी फाउंडेशन द्वारा ही की जाएगी।
यह पहल क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उनके घर के करीब उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। क्षेत्रवासियों से अनुरोध है कि इस अवसर का लाभ उठाएं और इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।

