All India tv news। रेलवे में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी खबर। रेलवे भर्ती बोर्ड, RRB ने पैरामेडिकल स्टाफ के 560 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया गया है।
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा शॉर्ट नोटिफिकेशन संख्या 05-2026 जारी किया गया है। इसके तहत रेलवे पैरामेडिकल स्टाफ 2026 के कुल 560 पदों पर भर्ती की जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियां:-
- ऑनलाइन आवेदन शुरू:- 15 सितंबर 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि:- 14 अक्टूबर 2026
किन पदों पर होगी भर्ती?
शॉर्ट नोटिस के अनुसार इसमें मुख्य रूप से ये पद शामिल हैं -
- नर्सिंग सुपरिटेंडेंट
- फार्मासिस्ट
- लैब टेक्नीशियन / लैब असिस्टेंट
- रेडियोग्राफर / एक्स-रे टेक्नीशियन
- ईसीजी टेक्नीशियन
- डायलिसिस टेक्नीशियन
- फिजियोथेरेपिस्ट और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ
विस्तृत नोटिफिकेशन बहुत जल्द RRB की सभी आधिकारिक वेबसाइटों - http://rrbcdg.gov.in पर जारी किया जाएगा। जिसमें योग्यता, आयु सीमा और जोन वाइज वैकेंसी की पूरी जानकारी होगी। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

